अभी अभी
  1. पटना के गांधी मैदान मे 20 को होगा शपथ ग्रहण समारोह
  2. बिहार में आचार संहिता खत्म
  3. NDA की आंधी में उड़ा महागठबंधन
  4. लाल किले का पास बिस्फोट
  5. एक्टर सतीश शाह का निधन
  6. आम आदमी पार्टी ने घोषित किये 11 उम्मीदवार

समाचार नाऊ ब्यूरो - बिहार के नवादा जिले के रोह बाजार के एक घर में स्थित चापाकल (हैंडपंप) से तेल निकल रहा है। चापाकल से निकलने वाला तेल डीजल है या कैरोसिन यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। चापाकल निरंजन सिंह के निर्माणाधीन मकान में गड़ा हुआ है। निरंजन ने बताया कि करीब 20 दिनों से चापाकल से तेल निकल रहा है। इस तेल में कपड़े का टुकड़ा भिगोकर जलाने पर वह जलता है।
प्रतिदिन सुबह में चापाकल चलाने पर 5-6 लीटर तेल निकलता है। इसके बाद धीरे-धीरे पानी निकलने लगता है। मगर पानी में डीजल अथवा कैरोसिन का गंध रहने से यह पीने लायक नहीं है। जिससे उनकी परेशानी बढ़ी हुई है।
निरंजन के अनुसार चापाकल से निकले तेल से वह इंजन भी चलाकर देख चुके हैं। वहीं निरंजन के पडोसी अनिल सिंह के चापाकल के पानी में भी तेल की गंध आ रही है। इस वाक्ये से स्थानीय लोग हैरत में हैं। हालांकि निरंजन के मकान से कुछ दूरी पर पेट्रोल पंप है। लेकिन पंप कर्मियों ने तेल टंकी में लीकेज की बात से इंकार किया है

RELATED TOPICS