अभी अभी
  1. दिनारा विधायक अलोक सिंह बने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष
  2. प्लेन क्रैश मे महाराष्ट्र के उपमुख़्यमंत्री अजित पवार का निधन
  3. मस्जिद के बाहर पुलिस पर् पथराव
  4. 2012 बैच के 22 आईपीएस अधिकारी बने डीआईजी
  5. नितिन नवीन बने बीजेपी के सबसे युवा राष्ट्रीय कार्यकारणी अध्यक्ष
  6. बैंक मैनेजर ने की आत्महत्या

विश्वविद्यालयों और कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र अब 100 रुपये के बस पास से सामान्य बसों के साथ-साथ वातानुकूलित (एसी) बसों में भी सफर कर पाएंगे। दिल्ली सरकार कैबिनेट की मंजूरी के बाद शुक्रवार को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी है।

डीटीसी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, जिन छात्रों के पास पुराने बस पास हैं, वह भी इस सुविधा का लाभ उठा पाएंगे। डीयू के छात्र संगठन लंबे समय से इसे लेकर दिल्ली सरकार से मांग कर रहे थे। कैबिनेट ने बीते अक्टूबर माह में ही इसकी मंजूरी दे दी थी, जिसमें सामान्य के साथ वातानुकूलित बस में पास की सुविधा शुरू करने की मंजूरी के साथ दरें भी महज 100 रुपये रखने को कहा गया था। यानि 150 रुपये के बस पास वाले स्लैब को खत्म कर दिया गया था।

4.32 करोड़ का अतिरिक्त भार : डीटीसी अधिकारियों की मानें तो इस सुविधा से हर साल करीब आठ लाख छात्रों को फायदा मिलेगा। हालांकि, छात्रों को दी गई इस राहत से सरकारी खजाने पर 4.32 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार बढ़ेगा। वित्त विभाग ने इसे लेकर सरकार को चेताया भी था। इसके बाद भी सरकार ने वित्त विभाग के सुझावों को अनदेखा कर छात्रों को राहत दी है।

अभी तक यह व्यवस्था थी

अभी तक छात्रों को मिलने वाला पास सिर्फ सामान्य श्रेणी की बसों के लिए था। 100 रुपये में सिंगल रूट का बस पास मिलता था, जबकि 150 रुपये में सभी रूट की सिर्फ सामान्य बसों के लिए पास जारी किया जाता था। 

RELATED TOPICS