अभी अभी
  1. अभिनेता नाना पाटेकर का निधन
  2. गैस उपभोक्ता अब 23 अगस्त तक करा सकेंगे ई केवाईसी
  3. सम्राट चौधरी ने ली बिहार के मुख्य्मंत्री की शपथ
  4. नंद किशोर यादव को नागालैंड का राजयपाल नियुक्त किया गया
  5. दिनारा विधायक अलोक सिंह बने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष
  6. प्लेन क्रैश मे महाराष्ट्र के उपमुख़्यमंत्री अजित पवार का निधन

मजबूत वैश्विक रुख और स्थानीय आभूषण कारोबारियों की तेज लिवाली से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 250 रुपये उछलकर 30,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी 400 रुपये मजबूत होकर 38,250 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 250 रुपये बढ़कर 30,900 रुपये और 30,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,500 रुपये प्रति इकाई पर ही टिकी रही। सोने की तरह की चांदी में भी तेजी देखी गई। चांदी हाजिर 400 रुपये उछलकर 38,250 रुपये प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी 380 रुपये चढ़कर 37,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 72,000 रुपये और 73,000 रुपये प्रति सैकड़ा के पूर्व स्तर पर रहा।

इस वजह से भी चमका सोना
बाजार विशेषज्ञों ने कहा कि डॉलर में दबाव के चलते वैश्विक बाजार में सोने में मजबूती रही। निवेशकों ने सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में सोने को तरजीही दी। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1.75 प्रतिशत बढ़कर 1,205.30 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी 2.14 प्रतिशत बढ़कर 14.77 डॉलर प्रति औंस पर रही। इसके अलावा रक्षा बंधन के पहले स्थानीय आभूषण कारोबारियों और खुदरा विक्रेताओं की निरंतर लिवाली से भी सोने के भाव में तेजी रही।

RELATED TOPICS