अभी अभी
  1. दिनारा विधायक अलोक सिंह बने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष
  2. प्लेन क्रैश मे महाराष्ट्र के उपमुख़्यमंत्री अजित पवार का निधन
  3. मस्जिद के बाहर पुलिस पर् पथराव
  4. 2012 बैच के 22 आईपीएस अधिकारी बने डीआईजी
  5. नितिन नवीन बने बीजेपी के सबसे युवा राष्ट्रीय कार्यकारणी अध्यक्ष
  6. बैंक मैनेजर ने की आत्महत्या

भभुआ। बिहार के भभुआ जिला के अखलासपुर गांव में एक भांजे ने मामा की तबियत खराब बता अपनी मामी को ले भागने का मामला आया है।पीड़ित की माँ ने थाने में आवेदन  दिया और बताया की 19 दिसम्बर को उनके दामाद का भांजा और गाज़ीपुर के सुहावल थाना क्षेत्र  के खजुआ निवासी मुकेश कुमार ने घर पर आया और कहा की उनकी दामाद की तबीयत खराब है और वो मुझे विदाई करवाने भेजे हैं। दामाद की तबियत खराब सुन माँ ने आनन फानन में बेटी की विदाई कर दी।और अपने तीनों बच्चों को घर पर ही छोड़ दी।लेकिन वो अपने घर खजुआ नहीं पहुंची ।कुछ दिन बाद खुद दामाद विदाई  कराने पहुंचा, तो महिला ने अपने दामाद को सारी घटना बताई। काफी खोजने के बाद महिला ने थाना में इसकी शिकायत की, पुलिस महिला के गायब होने के मामले की जांच में जुट गई है।

RELATED TOPICS