जहानाबाद। जहानाबाद के मखदमपुर अंचल कार्यलय मे बुधवार को निगरानी विभाग कि टीम ने अंचल कार्यालय मे पदस्थापित अमीन अनिल कुमार सिंह को 5 हज़ार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार गया जिले के बेलगंज निवासी विमलेश कुमार उर्फ़ राखी वर्मा ने अपनी ज़मीन 26 डिसिमल कि सरकारी मापी कराने के लिए 5 फ़रवरी 2026 को आवेदन दिया था।