पटना। बांकीपुर उपचुनाव के लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन और NDA के बड़े नेताओं ने NDA के उम्मीदवार नीरज सिन्हा ने सोमवार को रोड शो किया।रोड शो दोपहर लगभग 3 बजे भटटचार्या मोड़ से शुरु होकर उमा सिनेमा हॉल, बुद्धमूर्ति चौराहा,कदमकुआँ ट्रैडिंग, ठाकुरबाड़ी रोड, नालारोड चौराहा, रूपक सिनेमा, होते हुए गांधी मैदान पहुंचा।जहाँ जनसभा हुआ और नीरज सिन्हा के लिए वोट मांगा गया।इस रोड शो मे नीरज सिन्हा के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी,प्रेम कुमार, रविशंकर प्रसाद, मंगल पाण्डेय, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अलोक कुमार सिंह,बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सारवगी, कृषि मंत्री विजय सिन्हा, बीजेपी के एमएलसी संजय मयूख सहित् कई बड़े नेता मौजूद थे।