पटना। घेरलु और व्यवसायिक एलपीजी गैस कनेक्शन की पहचान के लिए ई केवाईसी कराने की तिथि बढ़ा दी गयी है।पहले इसकी समय सीमा 16 अगस्त थी अब बढकर 23 अगस्त हो गयी है।उपभोक्ता ऑनलाइन भी अपना ई केवाई सी कर सकते हैँ।इसके लिए सम्बन्धित तेल कंपनी का एप डाउनलोड करना होगा।इसके बाद दिये निर्देशों का पालन करते हुए अपना ई केवाईसी की प्रक्रिया कर लें।